UTTAR PRADESH CYCLONE NEWS: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछमेंले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में 101 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर आंधी में घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर किये गये पोस्ट के अनुसार 13 मई को खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से प्रदेश में 101 लोगों की मौत हुई है। साथ ही इन हादसों में 53 लोग घायल हुए, 87 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 114 मवेशी मारे गए हैं।

यूपी में आंधी के कहर से मौत का 100 के पार
यूपी में बुधवार को बेमौसम आई आंधी-तूफान और बारिश के कहर से 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. जिसमें. प्रयागराज में सबसे ज्यादा मौतों की संख्या दर्ज की गई है. मौसम के प्रकोप से प्रयागराज में 21,ने भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रतापगढ़ में 4, फतेहपुर में 10, बरेली में 4, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली और चंदौली में 2-2, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में 2-2, कौशांबी और शाहजहांपुर में 1-1, सोनभद्र और लखीमपुर में भी 1-1 जान ले ली.
राहत-बचाव के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडि़तो को राहत-बचाव के लिए सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को 24 घंटे अल्टीमेटम दिया हैं. सीएम ने कहा कि यूपी में अचानक से आएं तेज बारिश, आंधी-तुफान से जनहानि, पशुहानि और आर्थिकहानि पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की. आंधी तूफान के कारण हुए नुकसान का पूरी संवेदनशीलता के साथ सत्यापन कराते हुए 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि वितरित करने और प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

प्रयागराज, भदोही समेत कई जिलों में दिखा मौसम का तांडव
यूपी के प्रयागराज में मौसम का तांडव देखने को मिला. जिसकी वजह से कई बड़े-बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए. वहीं तेज हवा की वजह से लकड़ी की झोपड़ियां ढह गईं. राह चलते लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन छिपने के लिए कोई भी जगह दूर-दूर तक नजर नहीं आई. भदोही जिले में आंधी-तूफान से जुड़ी दुर्घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान के कारण पेड़ तथा बिजली के खंभे उखड़ गए तथा कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, जिला फतेहपुर के अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि फतेहपुर में तूफान जनित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। उन्होंने कहा, “खागा तहसील में पांच महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई है. वहीं, सदर तहसील में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

प्रतापगढ़ जिले में आंधी-तूफान और बारिश के बीच विभिन्न स्थानों पर सीमेंटेड शेड व दीवार गिरने और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जिले में बुधवार को आंधी और बारिश के कारण लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ओझा का पुरवा गांव में भीम यादव (25) नामक व्यक्ति की एक सीमेंट निर्मित शेड गिरने से मलबे में दब कर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाघ राय थाना क्षेत्र के सारी स्वामी गांव में भूषण पांडेय (56) नामक व्यक्ति की आंधी-तूफान के कारण गिरी दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई. इसके अलावा आंधी-तूफान जनित दुर्घटनाओं में बाघ राय थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में शांति देवी (46) और अंतू क्षेत्र के छतरपुर शिवाला रघना गांव निवासी लाल बहादुर (44) की मौत हो गई. कानपुर देहात से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले में वर्षाजनित हादसों में दो लोगों की मौत हो गई.

रसूलबाद के भौथारी गांव में रुचि (19) नामक युवती की खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रुचि तेज बारिश के दौरान बकरियों के साथ एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ी थी तभी अचानक उस पर बिजली गिर गयी। बिजली की चपेट में आने से दर्जनों बकरियों की भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल के पास खड़ा 60 साल का व्यक्ति भी घायल हो गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार ने बताया कि मौतों और पशुधन के नुकसान के बारे में स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गौरा निवासी कोमल यादव (62) की खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।.इस दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य घटना में पथरदेवा क्षेत्र के नेरुआरी गांव निवासी रामनाथ प्रसाद (65) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. इसके अलावा सोनभद्र में भी बारिश के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबने से माधव सिंह (38) नामक व्यक्ति की मौत हो गई.
मुआवजे में देरी नहीं: सर्वे के ठीक बाद तुरंत भुगतान
योगी सरकार ने प्रदेश में बेमौसम आंधी-तुफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को मुआवजा देने का आदेश दिया है. उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है. आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने का आदेश दिया है.


























