Saturday, March 14, 2026
Edit Content

Newsletter

देश दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सबस्क्राइब करें।

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं ने लगाई डुबकी.संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब..

PRAYAGRAJ MAGH MELA 2026 : उत्तर प्रदेश की पवित्र संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष की तरह इस साल भी

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं ने लगाई डुबकी.संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं ने लगाई डुबकी.संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब- (सोशल मीडिया)
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

PRAYAGRAJ MAGH MELA 2026 : उत्तर प्रदेश की पवित्र संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष की तरह इस साल भी माघ मास के आगमन के साथ ही भव्य “माघ मेला 2026” अपनी पूरी दिव्यता के साथ आरंभ हो चुका है। त्रिवेणी संगम गंगा, यमुना और पावन सरस्वती के मिलन स्थल पर लगने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम है। माघ मास में संगम स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार माघ माह में किए गए स्नान, दान, जप और तप से व्यक्ति को अक्षय पुण्य, पापों से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि की प्राप्ति होती है। शनिवार को पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रथम मुख्य स्नान के साथ ही इस 44 दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव का आगाज हुआ। कड़ाके की ठंड और शीतल लहर के बावजूद, लाखों श्रद्धालुओं ने संगम के शीतल जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। हिंदू धर्म के अनुसार, माघ मास में प्रयागराज में वास करना और संगम स्नान करना अनंत पुण्यों की प्राप्ति कराने वाला होता है।

जानें माघ मेला 2026 की प्रमुख स्नान तिथियां

हिंदू धर्म में माघ मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, पुण्य और मोक्ष की अनुभूति का महान उत्सव माना जाता है। यहां किया गया स्नान, दान, जप और तप जीवन के समस्त दुखों को दूर करने वाला और पापों को नष्ट करने वाला बताया गया है। यूं तो पूरे माघ मास में स्नान का विशेष महत्व रहता है..लेकिन माघ मेले में कुछ विशेष तिथियां ऐसी होती हैं, जिनका धार्मिक महत्व अत्यधिक होता है..लेकिन इस वर्ष 6 प्रमुख स्नान पर्व अत्यंत शुभ और फलदायी माने गए हैं।

जानें माघ मेला 2026 की प्रमुख स्नान तिथियां, महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा माघ मेला-फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
  • पहला मुख्य स्नानः पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026
  • दूसरा मुख्य स्नानः मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026
  • तीसरा मुख्य स्नानः मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026
  • चौथा मुख्य स्नानः बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026
  • पांचवां मुख्य स्नानः माघी पूर्णिमा 1 फरवरी 2026
  • छठा मुख्य स्नानः महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026

मौनी अमावस्या-सबसे बड़ा पुण्यकाल

माघ मेले में मौनी अमावस्या का दिन सर्वाधिक पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन त्रिवेणी में मौन रहकर किया गया स्नान जन्म-जन्मांतर के पापों का विनाश करता है और साधक को मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है। 18 जनवरी 2026 को संगम तट पर श्रद्धालुओं का सागर उमड़ने की परंपरा हर वर्ष की तरह इस बार भी दिखाई देगी।

  • माघ मेला पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक चलता है।
  • लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से यात्रा कर संगम तट पर आकर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं।
  • साधु-संतों के प्रवचन, सत्संग, गंगा-आरती और सांस्कृतिक आयोजन इस मेले की विशिष्ट पहचान हैं।
  • यह उत्तर भारत का सबसे प्राचीन और दिव्य आध्यात्मिक मेला माना जाता है।
  • माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ इस मेले में सम्मिलित होकर स्नान, दान और साधना करता है, उसे आध्यात्मिक शांति, पुण्य फल और ईश्वर की विशेष कृपा अवश्य प्राप्त होती है।
  • माघ मेला केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का जीवंत उत्सव है। जहां धरती पर स्वर्ग उतर आता है और हर हृदय में भक्ति का दीप प्रज्वलित हो उठता है।

कल्पवास: कठिन तपस्या और आत्मिक शुद्धि का मार्ग

माघ मेले की सबसे बड़ी विशेषता ‘कल्पवास’ है। इस वर्ष भी हज़ारों श्रद्धालु संगम किनारे फूस की झोपड़ियों में रहकर एक महीने का कठिन व्रत यानी कल्पवास करेंगे। कल्पवासी इन 44 दिनों तक सात्विक जीवन व्यतीत करते हैं, दिन में केवल एक बार फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और निरंतर प्रभु सिमरन में लीन रहते हैं।

कल्पवास: कठिन तपस्या और आत्मिक शुद्धि का मार्ग– फाइल फोटो (सोशल मीडिया)

कल्पवास को ‘कायाकल्प’ की प्रक्रिया माना जाता है। शास्त्र कहते हैं कि जो व्यक्ति माघ मास में धैर्य, संयम और भक्ति के साथ त्रिवेणी तट पर निवास करता है, उसे पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। 3 जनवरी से शुरू हुआ यह कल्पवास का नियम महाशिवरात्रि के करीब तक चलता है, जो साधक के अंतर्मन को शुद्ध कर उसे ईश्वरीय चेतना से जोड़ता है।

44 दिनों का धार्मिक उत्सव, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

इस बार माघ मेला 44 दिनों तक चलेगा, जिसके लिए संगम घाट पूरी तरह तैयार किए गए हैं। अनुमान है कि मेले के दौरान लगभग 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक मेले का हिस्सा बनेंगे। वहीं, लगभग 20 लाख कल्पवासी 3 जनवरी से 1 फरवरी तक अपने व्रत और तप की साधना में लीन होंगे।
सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा को और अधिक कड़ा करने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की टीम भी सक्रिय है।

सात सेक्टरों में विभाजित टेंट सिटी, आध्यात्मिक वातावरण

माघ मेले को 7 बड़े सेक्टरों में बांटा गया है, और महाकुंभ अनुभव के आधार पर टेंट सिटी मॉडल विकसित किया गया है। करीब 800 हेक्टेयर में फैले मेले में 126 किलोमीटर लंबे मार्ग चेकर्ड प्लेट से तैयार किए गए हैं। नावों पर रंग-बिरंगी एलईडी छतरियां, संगम में सात रंगों की रोशनी वाले फव्वारे और घाटों पर कलर-कोडेड चेंजिंग रूम रात के समय श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

सात सेक्टरों में विभाजित टेंट सिटी, आध्यात्मिक वातावरण-सोशल मीडिया

पौष पूर्णिमा के दिन से ही कल्पवासियों का व्रत आरंभ हो चुका है। आचार्य चौक, दंडीवाड़ा, खाक चौक और प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविर पूरी तरह तैयार हैं। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

रंगीन संकेतक, सुव्यवस्थित परिवहन और सुविधाएं

माघ मेले के मेले क्षेत्र से लेकर शहर तक रंग-बिरंगे संकेतक बोर्ड और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 3800 रोडवेज बसें, 75 ई-बसें और 500 से अधिक ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं। आग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 17 फायर स्टेशन बनाए गए हैं, जबकि सफाई व्यवस्था के लिए 3300 सफाईकर्मी कार्यरत हैं।

संगम क्षेत्र को जोड़ने के लिए इस बार सात पांटून पुल बनाए गए हैं। फाफामऊ क्षेत्र में दो अतिरिक्त पुल भी स्थापित किए गए हैं। सभी पांटून पुल श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए दिशा-विशेष के अनुसार आरक्षित हैं। महाकुंभ के अनुभवों के आधार पर तैयार की गई ये व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव देंगी।

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम

माघ मेला सदियों पुरानी सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और साधु-संत संगम में डुबकी लगाकर आत्मिक शुद्धि और पुण्य की प्राप्ति के लिए आते हैं। पौष पूर्णिमा के पहले मुख्य स्नान के साथ ही माघ मेला 2026 की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।

आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम “माघ मेला 2026”- (सोशल मीडिया)


श्रद्धालुओं की आस्था, कल्पवासियों की साधना और संगम की पवित्रता इस मेले को धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय केंद्र बनाती है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। संगम तट पर हर ओर गंगा की धारा में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं का नज़ारा धार्मिक भावनाओं को और प्रबल करता है। माघ मेला 2026 न केवल प्रयागराज की धार्मिक पहचान को बढ़ाता है, बल्कि देश और दुनिया के आस्थावानों को एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल का

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: आज पूरा भारत आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। मकर संक्रांति और पोंगल जैसे पावन...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था, इतिहास और राष्ट्र गौरव का सहस्राब्दी

गुजरात, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व। वर्ष 2026 भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना के लिए एक विशेष मील का पत्थर बनकर उभरा है।...

ईरान में आर्थिक संकट से उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 62

ईरान, तेहरान। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार...

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं

PRAYAGRAJ MAGH MELA 2026 : उत्तर प्रदेश की पवित्र संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष की तरह इस साल भी माघ मास के आगमन के...

ईरान में महंगाई के खिलाफ तीन साल में सबसे बड़ा

ईरान में बढ़ती महंगाई, मुद्रा संकट और आर्थिक बदहाली के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। बीते तीन साल...

 नये साल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2

Happy New Year Celebration 2026 : नववर्ष 2026 की शुरुआत देशभर में आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म के अद्भुत संगम के साथ हुई।...