दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से थोड़ा सुधार, लेकिन एक्यूआई लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की सांसें थाम दी हैं। सोमवार सुबह हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर महसूस की गई, लेकिन समग्र हालात अब भी बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। इसका सीधा असर न केवल सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी इस जहरीली हवा की चपेट में आ सकते हैं। एनसीआर के शहरों में प्रदूषण चरम पर ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 292 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। नॉलेज पार्क-III में 261 और नॉलेज पार्क-V में 323 रिकॉर्ड किया गया, जो हवा की गुणवत्ता में बड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। स्वास्थ्य प्रभाव सूचना में साफ चेतावनी दी गई है कि ऐसी हवा लंबे समय तक श्वसन तंत्र पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।गाजियाबाद में भी स्थिति अलग नहीं रही। इंदिरापुरम में 284, संजय नगर में 273, वसुंधरा में 276 और लोनी में 360 का एयूआई दर्ज किया गया—लोनी का स्तर सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में जाता है, जहां हवा में मौजूद कण मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक माने जाते हैं।नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर डरा देने वाला रहा। सेक्टर-125 में 355, सेक्टर-1 में 320 और सेक्टर-116 में 332 का एक्यूआई दर्ज हुआ, जो स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। दिल्ली की हवा लगातार ‘बहुत खराब’, विशेषज्ञों की चेतावनी राजधानी दिल्ली में पूसा, आरके पुरम, रोहिणी, शादीपुर और वजीरपुर जैसे प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 320 से 345 के बीच रिकॉर्ड किया गया। ये स्तर उन स्थितियों को दर्शाते हैं जिसमें सांस लेना भी शरीर के लिए बोझ बन जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताता है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में थोड़ी कमी की उम्मीद है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई में बड़े सुधार की संभावना फिलहाल कम है। इसी बीच डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है—बाहर निकलते समय मास्क पहनें, सुबह की वॉक और आउटडोर एक्सरसाइज से बचें, घर में एयर फिल्टर का प्रयोग करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की हवा लोगों को सतर्क रहने का स्पष्ट संदेश दे रही है कि राहत अभी दूर है।
सीतापुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पिता ने दिया राघवेंद्र को मुखाग्नि.

पत्रकार हत्या सीतापुर NEWS : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले पत्रकार हत्या सीतापुर NEWS : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी को दिन दहाड़े बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार की मांग थी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हम दाह-संस्कार नहीं करेंगे।रविवार को पत्रकार का बरगदिया घाट पुल पर अंतिम संस्कार हुआ। राघवेंद्र बाजपेयी उनके पिता ने मुखाग्नि दी। घाट पर एडीएम नीतीश सिंह, विधायक शशांक त्रिवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि राघवेंद्र बाजपेयी की दिनांक-08-03-2025 शनिवार को दोपहर लगभग 03:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद एम्बुलेंस से राघवेंद्र बाजपेयी को सीतापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार के दिन परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन को सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई।