Braj Holi 2025 News : उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना सहित ब्रज क्षेत्र में 40 दिनों तक प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार पूरे रंगमय, हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जो पूरे देश में ‘ब्रज की होली’ के नाम से प्रसिध्द है। ब्रज की होली को मनाने के लिए देश और दुनिया से लाखों की संख्या में लोग ब्रज रंगोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। दरअसल कृष्ण की नगरी मथुरा में होली कई तरह से खेली जाती है, जिसके लिए अलग- अलग दिन निर्धारित किए गए हैं।
वहीं इन दिनों यहां पर होली की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। लट्ठमार होली राधा और कृष्ण की चंचल परंपराओं को दर्शाने के लिए हुरियारिनों (महिलाएं) लाठियों से पुरुषों का पीछा करती हैं और उन्हें रंग लगाती है। वहीं पुरुष लाठी से अपना बचाव करते हुए दिखते हैं। फूलों की होली बांके बिहारी मंदिर रंगों के बजाय फूलों की पंखुड़ियों के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर चारों ओर का नजा