Wednesday, March 11, 2026
Edit Content

Newsletter

देश दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सबस्क्राइब करें।

उत्तर भारत पर कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त..

WEATHER NEWS : उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत

उत्तर भारत पर कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त : फोटो (सोशल मीडिया)
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

WEATHER NEWS : उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह की शुरुआत ही कोहरे की मोटी चादर के साथ हुई, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम-सी गई। दिल्ली में कई इलाकों में विजिबिलिटी कुछ मीटर तक सिमट गई, जिसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी साफ तौर पर देखने को मिला। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, पश्चिम मेघालय और दक्षिण उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और ठंड के इस दोहरे प्रकोप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह और देर रात के समय सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए, वहीं कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी।

कोहरे की चादर, ठिठुरता उत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में कल भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है।

कोहरे की चादर, ठिठुरता उत्तर भारत : फोटो (सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। ठंडी हवाओं और कम तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। खुले में काम करने वाले मजदूरों और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कल कई स्थानों पर भारी हिमपात की संभावना है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में सड़कें फिसलन भरी होने के कारण प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे के चलते प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 22 और 23 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव या छुट्टी को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड और कोहरे के इस दौर में सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल का

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: आज पूरा भारत आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। मकर संक्रांति और पोंगल जैसे पावन...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था, इतिहास और राष्ट्र गौरव का सहस्राब्दी

गुजरात, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व। वर्ष 2026 भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना के लिए एक विशेष मील का पत्थर बनकर उभरा है।...

ईरान में आर्थिक संकट से उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 62

ईरान, तेहरान। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार...

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं

PRAYAGRAJ MAGH MELA 2026 : उत्तर प्रदेश की पवित्र संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष की तरह इस साल भी माघ मास के आगमन के...

ईरान में महंगाई के खिलाफ तीन साल में सबसे बड़ा

ईरान में बढ़ती महंगाई, मुद्रा संकट और आर्थिक बदहाली के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। बीते तीन साल...

 नये साल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2

Happy New Year Celebration 2026 : नववर्ष 2026 की शुरुआत देशभर में आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म के अद्भुत संगम के साथ हुई।...