Wednesday, March 11, 2026
Edit Content

Newsletter

देश दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सबस्क्राइब करें।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से थोड़ा सुधार, लेकिन एक्यूआई लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की सांसें थाम दी हैं। सोमवार सुबह हल्की हवा चलने से थोड़ी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से मिली मामूली राहत, स्थिति अब भी गंभीर- फोटो, सोशल मीडिया
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की सांसें थाम दी हैं। सोमवार सुबह हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर महसूस की गई, लेकिन समग्र हालात अब भी बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। इसका सीधा असर न केवल सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी इस जहरीली हवा की चपेट में आ सकते हैं।

फोटो-सोशल मीडिया

एनसीआर के शहरों में प्रदूषण चरम पर

ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 292 दर्ज हुआ, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। नॉलेज पार्क-III में 261 और नॉलेज पार्क-V में 323 रिकॉर्ड किया गया, जो हवा की गुणवत्ता में बड़े उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। स्वास्थ्य प्रभाव सूचना में साफ चेतावनी दी गई है कि ऐसी हवा लंबे समय तक श्वसन तंत्र पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।
गाजियाबाद में भी स्थिति अलग नहीं रही। इंदिरापुरम में 284, संजय नगर में 273, वसुंधरा में 276 और लोनी में 360 का एयूआई दर्ज किया गया—लोनी का स्तर सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में जाता है, जहां हवा में मौजूद कण मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक माने जाते हैं।
नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर डरा देने वाला रहा। सेक्टर-125 में 355, सेक्टर-1 में 320 और सेक्टर-116 में 332 का एक्यूआई दर्ज हुआ, जो स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

दिल्ली की हवा लगातार ‘बहुत खराब’, विशेषज्ञों की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में पूसा, आरके पुरम, रोहिणी, शादीपुर और वजीरपुर जैसे प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 320 से 345 के बीच रिकॉर्ड किया गया। ये स्तर उन स्थितियों को दर्शाते हैं जिसमें सांस लेना भी शरीर के लिए बोझ बन जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताता है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में थोड़ी कमी की उम्मीद है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई में बड़े सुधार की संभावना फिलहाल कम है।

इसी बीच डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है—बाहर निकलते समय मास्क पहनें, सुबह की वॉक और आउटडोर एक्सरसाइज से बचें, घर में एयर फिल्टर का प्रयोग करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर की हवा लोगों को सतर्क रहने का स्पष्ट संदेश दे रही है कि राहत अभी दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल का

मकर संक्रांति, पोंगल 2026: आज पूरा भारत आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। मकर संक्रांति और पोंगल जैसे पावन...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: आस्था, इतिहास और राष्ट्र गौरव का सहस्राब्दी

गुजरात, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व। वर्ष 2026 भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना के लिए एक विशेष मील का पत्थर बनकर उभरा है।...

ईरान में आर्थिक संकट से उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 62

ईरान, तेहरान। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार...

संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले का शुभारंभ, लाखों श्रध्दालुओं

PRAYAGRAJ MAGH MELA 2026 : उत्तर प्रदेश की पवित्र संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष की तरह इस साल भी माघ मास के आगमन के...

ईरान में महंगाई के खिलाफ तीन साल में सबसे बड़ा

ईरान में बढ़ती महंगाई, मुद्रा संकट और आर्थिक बदहाली के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। बीते तीन साल...

 नये साल पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2

Happy New Year Celebration 2026 : नववर्ष 2026 की शुरुआत देशभर में आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म के अद्भुत संगम के साथ हुई।...