MEERUT NEWS: यूपी के मेरठ से अपराध का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लंदन में काम करने वाले सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान ने अपने अवैध सम्बंधों को छिपाने के लिए 4 मार्च को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 10-12 टुकड़े करके एक ड्रम में सीमेंट का घोल बनाकर भर दिया, ताकि किसी को इस वारदात का पता न चले, इसके बाद मुस्कान और उसका प्रेमी शिमला घुमने चले गये। इस खौफनाफ वारदात का खुलासा तब हुआ जब मुस्कान अपने घर लौटने पर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।
यह बात सुनकर मुस्कान के परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को वारदात की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्कान और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घर में से ड्रम समेत शव को बरामद किया। उसके बाद लाश सीमेंट में जम जाने के कारण शव को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इंदिरा नगर निवासी 29 साल के सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में अफसर था। 2016 में मुस्कान और सौरभ ने लव मैरिज की थी। दोनों का 6 साल की बेटी भी हैं, जो कक्षा दो में पढ़ती है। सौरभ अपनी पत्नी और बेटी के साथ इंदिरा नगर स्थित मकान में तीन साल से किराये के मकान पर रह रहे थे। उसके पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रहापुरी में अलग मकान में रहते हैं।