सीतापुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पिता ने दिया राघवेंद्र को मुखाग्नि.

पत्रकार हत्या सीतापुर NEWS : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले पत्रकार हत्या सीतापुर NEWS : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी को दिन दहाड़े बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिवार की मांग थी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हम दाह-संस्कार नहीं करेंगे।रविवार को पत्रकार का बरगदिया घाट पुल पर अंतिम संस्कार हुआ। राघवेंद्र बाजपेयी उनके पिता ने मुखाग्नि दी। घाट पर एडीएम नीतीश सिंह, विधायक शशांक त्रिवेदी व अन्य लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि राघवेंद्र बाजपेयी की दिनांक-08-03-2025 शनिवार को दोपहर लगभग 03:15 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद एम्बुलेंस से राघवेंद्र बाजपेयी को सीतापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार के दिन परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन को सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई।
कान्हा की नगरी में ब्रज की लठमार होली, फूलों की होली और लड्डू होली की शुरुआत.

Braj Holi 2025 News : उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना सहित ब्रज क्षेत्र में 40 दिनों तक प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार पूरे रंगमय, हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जो पूरे देश में ‘ब्रज की होली’ के नाम से प्रसिध्द है। ब्रज की होली को मनाने के लिए देश और दुनिया से लाखों की संख्या में लोग ब्रज रंगोत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। दरअसल कृष्ण की नगरी मथुरा में होली कई तरह से खेली जाती है, जिसके लिए अलग- अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। वहीं इन दिनों यहां पर होली की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। लट्ठमार होली राधा और कृष्ण की चंचल परंपराओं को दर्शाने के लिए हुरियारिनों (महिलाएं) लाठियों से पुरुषों का पीछा करती हैं और उन्हें रंग लगाती है। वहीं पुरुष लाठी से अपना बचाव करते हुए दिखते हैं। फूलों की होली बांके बिहारी मंदिर रंगों के बजाय फूलों की पंखुड़ियों के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर चारों ओर का नजा
होलिका दहन आज रात 11:29 बजे के बाद, कल खेले जाएगी रंगाे का त्यौहार होली (धुलेंडी).

HOLIKA DAHAN HOLI NEWS: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि (प्रदोषकाल व्यापिनी) को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगोत्सव का त्यौहार होली (धुलेंडी) का पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंग का त्योहार होली मनाया जायेगा। हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि (प्रदोषवार व्यापिनी) करें होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में होली (धुलेंडी) का पर्व मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली खेली जायेगी। ज्योतिषाचार्य विभीर इंद्रसुत ने बताया 13 मार्च को उदय तिथि तो चतुर्दशी है, लेकिन सुबह 10:35 बजे पूर्णिमा लग जाएगी और 14 मार्च दोपहर 12:24 तक पूर्णिमा का समय रहेगी।
प्रेमी संग पत्नी ने पति की हत्या, शव को सीमेंट के ड्रम में किया बंद मुस्कान और साहिल गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज.

MEERUT NEWS: यूपी के मेरठ से अपराध का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लंदन में काम करने वाले सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान ने अपने अवैध सम्बंधों को छिपाने के लिए 4 मार्च को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के 10-12 टुकड़े करके एक ड्रम में सीमेंट का घोल बनाकर भर दिया, ताकि किसी को इस वारदात का पता न चले, इसके बाद मुस्कान और उसका प्रेमी शिमला घुमने चले गये। इस खौफनाफ वारदात का खुलासा तब हुआ जब मुस्कान अपने घर लौटने पर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। यह बात सुनकर मुस्कान के परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को वारदात की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्कान और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घर में से ड्रम समेत शव को बरामद किया। उसके बाद लाश सीमेंट में जम जाने के कारण शव को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इंदिरा नगर निवासी 29 साल के सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में अफसर था। 2016 में मुस्कान और सौरभ ने लव मैरिज की थी। दोनों का 6 साल की बेटी भी हैं, जो कक्षा दो में पढ़ती है। सौरभ अपनी पत्नी और बेटी के साथ इंदिरा नगर स्थित मकान में तीन साल से किराये के मकान पर रह रहे थे। उसके पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रहापुरी में अलग मकान में रहते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा.

महाकुम्भनगर, 26 फरवरी : तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर 65 करोड़ का आंकड़ा पारकर इतिहास रच दिया। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को स्थापित कर इस महाकुम्भ को संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। कुम्भ ही नहीं, दुनिया के किसी भी आयोजन में आज तक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं जुटे हैं, जितने 45 दिनों के अंदर प्रयागराज में बनाए गए एक अस्थायी शहर में जुट गए। यह संख्या कई देशों की आबादी से भी कई गुना अधिक है। 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम कर दी है। भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुव्यवस्थित प्रयासों से संभव हो पाया है। कई देशों की आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने 45 दिन में किया अमृत स्नान अमेरिका की दोगुनी से ज्यादा और पाकिस्तान की ढाई गुना से अधिक आबादी ने लगाई पावन डुबकी यूके की 10 गुनी और फ्रांस की 15 गुनी से ज्यादा जनसंख्या ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर ICC चैम्पियंस 2025 बनीं.

IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 252 रन बनाने का लक्ष्य दिया था। जो कि भारतीय टीम ने 49वें ओवर के अंतिम गेंद पर 254 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने में कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के प्लेयर आफ द मैच रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी खेल कर टीम इंडिया की शानदार जीत की नींव रखी। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। टीम इंडिया सबसे पहले 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। उसने लगातार पांच मैच जीते सबसे पहले साल 2002 में चैम्पियन बनी थी. तब उसने श्रीलंका को हराकर संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद कूल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी थी. अब 2025 में रोहित शर्मा के कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया।